गंगनहर के डूब रहे 10 साल के बच
रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के पिरान कलियर में आज गाजियाबाद निवासी चाँद पुत्र अजमेर नाम का 10 साल का एक बच्चा नहाते समय अचानक ही डूबने लगा। बच्चे को डूबता देख आसपास नहा रहे लोगों के द्वारा शोर मचाया गया। जिसके बाद पास ही तैनात उत्तराखंड PAC आपदा राहत दल के जवान के द्वारा अपनी जान पर खेल कर बच्चे को गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया है और उसकी जान बचा ली गई है। जवान के द्वारा बच्चे को बचाने का पास खड़े किसी व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की पिरान कलियर में विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक स्थित है। दरगाह साबिर पाक का आजकल सलाना मेला चल रहा है। इस मेले में लाखों की संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु जियारत करने के लिए पहुंचते है। मेले में अपने परिवार के साथ आया चांद नाम का एक बच्चा आज गंगनहर में नहा रहा था। नहाते समय तेज बहाव में अचानक ही बच्चे का संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण बच्चा गंगनहर में डूबने लगा। आसपास नहा रहे लोगों के शोर की आवाज सुनकर PAC आपदा राहत दल का जवान मौके पर पहुंच गया। जिसने अपनी जान पर खेल कर बच्चे को गंगनहर से बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचा ली है। इस घटना कंपास खड़े किसी व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो में एक बच्चा गंगनहर में डूबता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी दौरान एक जवान तैरकर बच्चे के पास पहुंचता है। जिसके बाद वीडियो में जवान बड़ी मुश्किल से बच्चे को गंगनहर में किनारे पर लाता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद बच्चे को गंगनहर से बाहर निकाल लिया जाता है। बच्चे की जान बचाने के बाद बच्चे के परिवार के द्वारा जान बचाने वाले जवान का आभार जताया गया है। पुलिस ने आज गुरुवार को बातचीत में बताया कि डूब रहे बच्चे की जान बचा ली गई है।






