रुड़की कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में शुक्रवार की देर रात शराब के ठेके की कैंटीन के संचालक 22 साल के अमन नाम के युवक को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी है। गोली लगने के कारण अमन की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि अमन का साथी प्रशांत गोली लगने से घायल हो गया है।
बता दे की ढंडेरा निवासी 22 साल का अमन शराब के ठेके की कैंटीन चलता था। शुक्रवार की देर रात अमन कैंटीन बंद कर बाइक पर अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में ही बाइक सवार कुछ युवकों ने अमन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिस कारण अमन की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उसका साथी प्रशांत गोली लगने से घायल हो गया है। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि अमन का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। जिस कारण अमन की गोली मार कर हत्या की गई है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घटना का जायजा लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






