रुड़की की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के सोहलपुर गांव में स्थित वाजिद नाम के व्यक्ति की मिठाइयों की फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा छापा मारा गया है। यहां पर फैक्ट्री का संचालक वाजिद मिलावटी मिठाइयां तैयार कर लोगो की जान से खिलवाड़ करने का कार्य कर रहा था। मिलावटी मिठाइयों की इस फैक्ट्री में रसगुल्ला, मिल्क केक और अन्य मिठाइयां तैयार की जा रही थी। छापे के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को फैक्ट्री में बेहद ही गंदगी मिली है और मिठाइयों पर भारी संख्या में मक्खियों और मधुमक्खियां मिली है। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा गड्ढा खुदवाकर करीब 200 किलो मिलावटी मिठाइयों को नष्ट करा दिया गया है। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा इस फैक्ट्री के लाइसेंस को भी निलंबित कर दिया गया है।
बता दे की रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा खाद्य सामग्री के प्रतिष्ठानों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा सोहलपुर गांव में वाजिद नाम के व्यक्ति की मिलावटी मिठाइयां बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारा गया है। यहाँ पर वाजिद के द्वारा मिलावटी मिठाइयाँ तैयार कर लोगो की जान से खिलवाड़ करने का कार्य की जा रहा था। छापे दौरान फैक्ट्री में बेहद ही गंदगी पाई गई है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा फैक्ट्री से बरामद की गई करीब 200 किलो मिलावटी मिठाइयों को गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया गया है। यह सभी मिठाइयां त्यौहार के सीजन में बाजार में सप्लाई होनी थी। इतना ही नहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा फैक्ट्री के लाइसेंस को भी निलंबित कर दिया गया है।






