रुड़की कोतवाली क्षेत्र के सोलानी पार्क के पास शुक्रवार की रात अरुण नाम का एक युवक अचानक ही गंगनहर में कूद गया। जिसके बाद अरुण गंगनहर के तेज बहाव में डूबने लगा। आसपास बैठे लोगों ने अरुण को डूबता देखा तो शोर मचा दिया। जिसके बाद सोलानी पार्क के पास दूकान लगाकर भुट्टा बेच रहे मोनू जलवीर नाम के युवक के द्वारा गंगनहर में कूदकर अपनी जान पर खेलते हुए अरुण को गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया है। इस पूरी घटना का पास खड़े किसी व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बता दे की आदर्श नगर निवासी अरुण पुत्र अशोक नाम का एक युवक शुक्रवार की रात सोलानी पार्क के पास पहुंचा था। तभी अचानक अरुण के द्वारा गंगनहर में छलांग लगा दी गई। जिसके बाद अरुण गंगनहर के तेज बहाव में डूबने लगा। गंगनहर के आसपास बैठे लोगों के द्वारा अरुण को डूबता देख कर शोर मचा दिया गया। शोर की आवाज सुनकर पास ही दुकान लगाकर भुट्टा बेच रहे मोनू जलवीर नाम के युवक ने तुरंत ही गंगनहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद मोनू जलवीर के द्वारा कड़ी मेहनत से अपनी जान पर खेलते हुए अरुण को गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया है। रात होने के कारण मोनू जलवीर को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। लेकिन अपनी जान की परवाह ना करते हुए मोनू जलवीर के द्वारा अरुण की जान बचाकर अरुण को गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया है।
गंगनहर में डूब रहे अरुण को मोनू जलवीर के द्वारा अपनी जान पर खेल कर बचाने का पास खड़े किसी व्यक्ति ने एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में स्विमिंग की लाइफ जैकेट पहने एक युवक दूसरे युवक को गंगनहर के तेज बहाव में पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में लाइफ जैकेट वाला युवक डूब रहे युवक को गंगनहर में डूबने से बचाता हुआ नजर आ रहा है। जिसके बाद मोनू जलवीर के द्वारा अरुण को जल पुलिस की मदद से गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया है और उसकी जान बचा ली गई है। जिसके बाद अरुण के परिजनों को कोतवाली बुलाकर अरुण को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।













