हरिद्वार ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत हरिद्वार पुलिस ने तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे में गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
बीते गुरुवार सोनीपत निवासी विनोद कुमार के लिए कथित पूजा कराने को लेकर आरोपी ने चंडी माता मंदिर के पास मन्नत ढाबे पर घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पीड़ित से तंत्र मंत्र के नाम पर ₹4,60,000 हड़पे।
सूचना मिलने पर श्यामपुर पुलिस हरकत में आई और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। जांच में पता चला कि गिरोह “AGHORA” नाम का यूट्यूब चैनल चलाकर लोगों को भ्रमित करता था।
आरोपियों ने पीड़ित से लाल धागे से बंधा मिट्टी का मटका देकर मंत्र जप कराया और नकदी बैग कार में रखवा लिया। सामग्री लेने का बहाना बनाकर आरोपी मौके से वाहन में बैठकर फरार हो गए।
चेकिंग के दौरान चिड़ियापुर के पास माइनिंग चेकपोस्ट से दो पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपीयों के पास से ₹4,55,000 नकद, iPhone 17 Pro Max, सफेद एंडेवर कार व तंत्र-मंत्र में प्रयुक्त मिट्टी का मटका बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान पौड़ी गढ़वाल निवासी मलकीत उर्फ राकेश शर्मा, मोन्टी जोशी और एक युवती के रूप में हुई।













