नगर निगम रुड़की क्षेत्र में नेहरू स्टेडियम के पास दीनदयाल पुल पर लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को आज रुड़की की मेयर अनीता अग्रवाल के द्वारा सख्ती दिखाते हुए खुद मौके पर पहुंचकर हटवा दिया गया है। यहां पर कुछ लोगों के द्वारा जगह-जगह पर अतिक्रमण किया गया था। जिस कारण शहर के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।बता दे की इसी साल नगर निगम रुड़की के चुनाव हुए थे। इस चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी अनीता अग्रवाल के द्वारा जीत हासिल की गई थी। जिसके बाद अब कावड़ यात्रा शुरू होने वाली है। मेयर अनीता अग्रवाल के कार्यकाल की यह पहले कावड़ यात्रा होगी। जिसके चलते मेयर अनीता अग्रवाल कावड़ यात्रा में रुड़की शहर की व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है। इसी के चलते उनके द्वारा आज बुधवार को करीब 4:00 बजे बजे खुद ही दीनदयाल पुल पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। जिसके चलते लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटा दिया गया है। मेयर अनीता अग्रवाल के द्वारा किए गए इस कार्य की अब सभी जगह तारीफ की जा रही है।