रुड़की कोतवाली क्षेत्र की कर्नल एनक्लेव कॉलोनी में सोमवार को घर के बाहर रैंप बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है। इस विवाद के चलते दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
बता दे की कर्नल एनक्लेव कॉलोनी निवासी सतीश गिरी का आरोप है कि उनके पड़ोस में मुकेश नाम के एक व्यक्ति रहते है। जिनके घर से गंदा पानी निकलता रहता है। आरोप है कि मुकेश नाम के व्यक्ति लगातार दबंगई दिखाते रहते है। सतीश गिरी का आरोप है कि करीब 1 साल पहले भी मुकेश ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सतीश गिरी का आरोप है की घर के बाहर गंदा पानी ना आए इसीलिए उनके द्वारा घर के बाहर रैंप का निर्माण किया जा रहा था। इसी को लेकर मुकेश के परिवार की महिला दबंगई दिखा रही थी और घर के बाहर बनाए जा रहे रैंप का विरोध कर रही थी। जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया है। जिसके चलते दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। महिलाओं के बीच हो रही मारपीट की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दे रहा है की रैंप के पास खड़ी एक महिला रैंप का विरोध करते हुए दिखाई दे रही है। जिसके बाद कुछ महिलाएं विरोध कर रही महिला को घेर लेती है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ ही देर में महिलाएं अपना आपा खो देती है। ज्सिके बाद दोनों पक्षों की महिलाएं एक दूसरे पर टूट पड़ती है। जिसके चलते महिलाओं के बीच जमकर मारपीट होती हुई दिखाई दे रही है। जिसके बाद कुछ लोगों के द्वारा दोनों पक्षों को शांत कर दिया जाता है। एसपी देहात शेखर चंद्रा सुयाल ने आज मंगलवार को करीब 2:00 बजे बातचीत में बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।